रामगढ़ से आर्यन खान होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी:दिवंगत जुबैर खान के हैं बेटे, दैनिक भास्कर के सर्वे में बने थे लोगों की पसंद
रामगढ़ से आर्यन खान होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी:दिवंगत जुबैर खान के हैं बेटे, दैनिक भास्कर के सर्वे में बने थे लोगों की पसंद
रामगढ़ (अलवर) : राजस्थान में 7 सीटों के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने रामगढ़ सीट से आर्यन खान को प्रत्याशी बनाया है। 2023 में यहां से विधानसभा चुनाव जीते जुबैन खान के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। कांग्रेस की ओर से उनके बेटे को उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। आर्यन खान का मुकाबला बीजेपी के सुखवंत सिंह से होगा।
आर्यन खान ने गुड़गांव आईटीम यूनिवर्सिटी से बीए, एलएलबी किया है। आर्यन खान (27) ने 2018 और 2023 के रामगढ़ विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। उनके पिता जुबैर खान भी 27 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1888105

