बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
स्वास्थ्यकर्मी 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पिलाएंगे पोलियो की खुराक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में रविवार को राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर राजकीय डीबी अस्पताल मेंं हुआ। इसी के साथ राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में 1531 बूथों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज शर्मा ने कहा है कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी बच्चों तक इस जीवनरक्षक खुराक का पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर चिकित्सा टीमों ने 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा छूटे हुए बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। आरसीएचओ डॉ शशांक चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए 1531 बूथ बनाए गए थे। जिले में 3 लाख 24 हजार 789 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
अभियान के तहत घुमन्तु जातियों विशेष तौर पर गाड़िया लौहारों, पत्थरों का कार्य करने वालों, गृह निर्माण व ईट-भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर पोलियो की दवा पिलाई गई। सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर तथा सभी बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाने में सहयोग किया। इसी क्रम में आंगनबाड़ी वार्ड नंबर 3 सेकंड में सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुलेखा,आशा सहयोगिनी भंवरी देवी एवं नर्स स्टाफ ने अपनी प्लस पोलियो में अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर डॉ इकराम हुसैन, डॉ इदरीश खान, चिकित्सा कर्मी पुष्पा सैनी, अनिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231686


