राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शानदार शुरुआत: बीदासर में पहले दिन 6060 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शानदार शुरुआत: बीदासर में पहले दिन 6060 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बीदासर में तीन दिवसीय अभियान की सफल शुरुआत हुई। पहले दिन शहर के 25 पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 6060 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के लिए कुल 7152 बच्चों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के शेष दो दिनों में विभागीय टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके।
अभियान के नोडल प्रभारी डॉ. सलामु खान ने बताया कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि कोई बच्चा पहले दिन दवा से वंचित रह गया है, तो घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग कर उसे पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231682


