सूरजगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज; ससुराल पक्ष ने बताया हादसा
दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्यालू कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ससुराल पक्ष ने घटना को दुर्घटना बताते हुए आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
कुलोठ कलां निवासी रणवीर मेचू ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी पुत्री मनीषा मेचू (28) का विवाह 18 मई 2020 को स्यालू कलां निवासी मनोज पुत्र सुबेसिंह भालोठिया के साथ हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, देवर और अन्य परिजन दहेज की मांग को लेकर मनीषा को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करते थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 28 जून को उनकी पुत्री की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई और शव को घर के पीछे स्थित पानी के कुंड (डिग्गी) में डाल दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि मनीषा दोपहर के समय घर के पास स्थित पानी की डिग्गी पर नहाने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे पूरी तरह दुर्घटना बताया है।
घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के लिए रिटायर्ड नेवी गोताखोर मुकेश चौधरी और राजवीर चौधरी को बुलाया गया, जिन्होंने महिला को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में आरोप शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से लगाए गए हैं, जबकि ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231682


