मंड्रेला में पोलियो दिवस पर विशेष अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
मंड्रेला में पोलियो दिवस पर विशेष अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
मंड्रेला : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रविवार को पोलियो दिवस के अवसर पर मंड्रेला सेक्टर में विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन विभिन्न पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की। सीएचसी अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि मंड्रेला सेक्टर में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1932 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जबकि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक वैक्सीन से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पोलियो की प्रत्येक निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखने के लिए हर बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सीएचसी अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा मंड्रेला सेक्टर में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1932 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। रविवार को बूथों पर सफलता पूर्वक अभियान संचालित किया गया है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाएंगी। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की हर खुराक अवश्य दिलाएं, क्योंकि दो बूंद जिंदगी की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231688


