देवनारायण योजना में सलेक्शन होने पर सोनाक्षी गुर्जर का किया गया स्वागत
देवनारायण योजना में सलेक्शन होने पर सोनाक्षी गुर्जर का किया गया स्वागत
बड़ागांव : निकटवर्ती केसरीपुरा देवनारायण मंदिर पर रविवार को सोनाक्षी गुर्जर पुत्री सहीराम गुर्जर का देवनारायण योजना में सलेक्शन होने पर ग्राम वासियों द्वारा पुष्प माला पहनाकर मेघावी बालिका का स्वागत किया गया। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि देवनारायण योजना में सलेक्शन होने पर कक्षा 6 से 12 तक का संपूर्ण खर्चा राज्य सरकार देती है।
इस परीक्षा में हजारों बच्चों ने परीक्षा दी थी लेकिन मेरिट के आधार पर टैलेंटेड बालक बालिकाओं का ही सलेक्शन होता है। सोनाक्षी बालिका सेठ शिवदत्त राय स्कूल की नियमित छात्रा है।
इस मौके पर धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश खरबास, देव महाराज के गुरु गुलाबचंद गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, बजरंगलाल गुर्जर, विकास गुर्जर, अनिल बुडानिया, योगेश गुर्जर तथा धाकड़ सिंह गुर्जर मौजूद रहें। सभी लोगों ने बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की। सोनाक्षी के पिता ट्रक ड्राइवर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2231668


