भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. महिपाल सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि सभा 3 जुलाई को
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. महिपाल सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि सभा 3 जुलाई को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम महनसर के सरपंच प्रतिनिधि एवं झुंझुनूं जिले की राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. महिपाल सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि देने के लिए 3 जुलाई 2026 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा सुबह 9:15 बजे उनके निवास स्थान ठीकाना महनसर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होकर स्व. शेखावत को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
स्व. महिपाल सिंह शेखावत ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया तथा क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231682


