कायमखानी छात्रावास में पौधरोपण कर कायम खां डे पर खिराज-ए-अकीदत पेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दादा नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस के अवसर पर कायमखानी छात्रावास चूरू में राजस्थान कायमखानी महासभा जिला इकाई के सानिध्य में पौधरोपण एवं परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दुआ-ए-मगफिरत कर दादा नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
कार्यक्रम में कायमखानी छात्रावास अध्यक्ष जब्बार खान अल्फखानी, जिला अध्यक्ष महासभा मुंशी खान, अख्तर रुकनखानी, अजीज खान दिलावरखानी पार्षद, जाकिर खान केके, शाहरुख दौलतखानी, आरिफ भाई, कालू मोहम्मद, पप्पू भाई, आरके कुरैश, अनश सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। उपस्थित लोगों ने समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213148


