देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बीडीके अस्पताल में 24 घंटे पूर्ण रक्त के साथ प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसी रक्त घटक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में प्रतिवर्ष करीब 4500 से 5000 लोगों को रक्त एवं रक्त घटकों का आधान किया जाता है, जो जिले में सर्वाधिक है।
उन्होंने बताया कि आमजन अपने जन्मदिन, वर्षगांठ, संस्थान स्थापना दिवस और राष्ट्रीय पर्वों पर रक्तदान शिविर लगाकर स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं।
इस अवसर पर आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. आकाश जाखड़, डॉ. मेनका, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, श्यामसुंदर शर्मा सहित अस्पताल के कार्मिक मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us