अर्धनारीश्वर सनम बाई किन्नर भरेंगी नानी बाई का मायरा, श्रद्धालुओं में उत्साह
जानकी वल्लभ मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव; भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का होगा संगम
खेतड़ी : शहर की अनाज मंडी स्थित जानकी वल्लभ मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा महोत्सव के तहत रविवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान अर्धनारीश्वर सनम बाई किन्नर द्वारा नानी बाई का मायरा भरा जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है तथा क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम के संयोजकों के अनुसार यह आयोजन रसिक मोहन दास जी महाराज मोनी बाबा के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मायरा भरने की रस्म महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
पंडित ललित शर्मा ने बताया कि नानी बाई का मायरा भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन में अर्धनारीश्वर सनम बाई किन्नर की सहभागिता सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देगी।
मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मायरा भरने की इस विशेष रस्म को देखने के लिए आसपास के गांवों और शहरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजन समिति का कहना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सम्मान और समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211901


