सरदारशहर में 1920 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त:तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद, अवैध शराब बनाने की तैयारी
सरदारशहर में 1920 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त:तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद, अवैध शराब बनाने की तैयारी
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने अवैध पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1920 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद स्प्रिट और पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई 14 जून को मेघा हाईवे पर की गई।
पुलिस ने बताया- , 14 जून को मेघा हाईवे पर सालासर सेवा समिति भंडारा स्थल के पास भोजरासर बड़ा रोही क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पल्लू की ओर से एक संदिग्ध पिकअप (आरजे 13 जीबी 4628) तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया।
पिकअप में रखे 8 प्लास्टिक ड्रमों से कुल 1920 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद
तलाशी के दौरान पिकअप में रखे 8 प्लास्टिक ड्रमों से कुल 1920 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद हुई। पुलिस ने स्प्रिट और वाहन को जब्त कर आरोपी संदीप कुमार (29) पुत्र मदनदास स्वामी, निवासी शिमला, थाना भानीपुरा, जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अवैध स्प्रिट को पल्लू क्षेत्र से नागौर ले जाया जा रहा था, जहां इसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था।
गहन पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से अवैध तस्करी नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल प्रताप सिंह, रामप्रताप, नंदलाल, विनोद कुमार सारण सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। डीएसपी कुलदीप वालिया के सुपरविजन और थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211856


