राजगढ़ में विधायक मनोज न्यांगली का पुतला फूंका:एसडीएम से अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कहा- अधिकारी भय में काम कर रहे
राजगढ़ में विधायक मनोज न्यांगली का पुतला फूंका:एसडीएम से अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कहा- अधिकारी भय में काम कर रहे
राजगढ़ : राजगढ़ में सोमवार सुबह एससी समाज के लोगों ने विधायक मनोज न्यांगली का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन विधायक पर एसडीएम डॉ. मनोज खेमादा के कथित अपमान के आरोप में किया गया। प्रदर्शनकारी एसडीएम कोर्ट राजगढ़ के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। यह मामला हाल ही में ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई के दौरान विधायक मनोज न्यांगली और राजगढ़ एसडीएम डॉ. मनोज खेमादा के बीच हुई कथित नोकझोंक से जुड़ा है।

शहीद भगतसिंह फोर्स द्वारा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अनुसूचित जाति से संबंधित कर्मचारियों पर लगातार अवांछित दबाव बढ़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि कर्मचारी हर समय दबाव और भय में रहने को मजबूर हैं। इसमें एक वीडियो का जिक्र किया गया है, जिसमें स्थानीय विधायक द्वारा राजगढ़ के एसडीएम को कथित तौर पर ऊंची आवाज में दबाने का प्रयास किया गया था।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इस दबाव के कारण कोई कर्मचारी या अधिकारी आत्महत्या करता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय विधायक की होगी। ज्ञापन में अनुसूचित जाति के अधिकारियों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने का भी आग्रह किया गया है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान जोगेंद्र सुड्डा गुलपुरा, सत्यवान इंदासर, नरसी मिठड़ी, पूर्व एसबीआई बैंक मैनेजर लीलूराम साहिल, सरपंच कालूराम मीणा, बनवारीलाल सुनिया, बंटी सिरोहा, धर्मवीर बालान, धर्मवीर सिंह कामान, दीवानसिंह धानिया, सरपंच जोगेंद्र फगेड़िया, पुष्पा सिंघल, देवीलाल मेहरा, ओमप्रकाश मेहरड़ा, हवासिंह, मनोज, किशनलाल रामपुरा, दयाराम, रामेश्वर लाल, सतीश कुमार, बुधराम, सोमवीर सिंह, रामकुमार, विजयपाल, आशीष सिंह, लीलू राम चैनपुरा छोटा, संजीव कुमार महलाना और मंगलसिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211884


