[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने महिला से रेप किया:अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, रुपए भी ले लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने महिला से रेप किया:अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, रुपए भी ले लिए

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने महिला से रेप किया:अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, रुपए भी ले लिए

सीकर : सीकर में 29 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इंस्ट्राग्राम पर बातचीत करने के बाद होटल में महिला के साथ रेप किया। महिला के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करके ब्लैकमेल भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

29 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि करीब 2 साल पहले गांव के ही रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

मिलने के बहाने होटल में बुलाया

आरोपी युवक ने महिला को मिलने के लिए होटल में बुलाया। यहां महिला के साथ जबरदस्ती डरा धमकाकर रेप किया। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। कई बार रेप भी किया।

आरोपी ने महिला से रुपए भी लिए

जब भी महिला विरोध करती तो आरोपी युवक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता। महिला को ब्लैकमेल करके आरोपी युवक ने रुपए भी ले लिए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles