चूड़ी धाम में नीम करौली बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, महाप्रसाद का आयोजन
चूड़ी धाम में नीम करौली बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, महाप्रसाद का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के चूड़ी मियां गांव स्थित श्याम मंदिर चूड़ी धाम में गुरुवार को नीम करौली बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन समिति के सदस्य नरेन्द्र भड़िया ने बताया कि श्री श्याम मंदिर चूड़ी धाम के महंत गणेश जोशी के सानिध्य में नीम करौली बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई।
सुंदरकांड पाठ और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में मंगल आरती और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, भजनों और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कलश यात्रा में भी उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़
धार्मिक आयोजन के तहत बुधवार को ठाकुर जी मंदिर से श्याम मंदिर चूड़ी धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। पूरे मार्ग में भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर भाजपा बलारा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सरावग, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भड़िया, नरेन्द्र सरावग, नवीन खिरोड़, सुनील भास्कर राजास और विनीत जाखड़ सांखू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142273


