सीकर में 2 मंदिर से चांदी के छत्र चोरी:किरालिया गांव के काली माता और बालाजी मंदिर में लाखों रुपए के छत्र चुराए
सीकर में 2 मंदिर से चांदी के छत्र चोरी:किरालिया गांव के काली माता और बालाजी मंदिर में लाखों रुपए के छत्र चुराए
सीकर : सीकर जिले में चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। रानोली थाना इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने 2 मंदिरों से लाखों रुपए के चांदी के छत्र चुरा लिए। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है। मंदिर की CCTV फुटेज में 2 चोर नजर आए हैं।
चोरों ने रानोली क्षेत्र के किरालिया स्थित काली माता मंदिर और बालाजी मंदिर से छत्र चुरा लिए। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम ने बताया- मैं बुधवार सुबह पूजा-अर्चना और सेवा के लिए मंदिर परिसर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। वहीं गर्भगृह से कीमती सामान गायब था। पुजारी ने तुरंत मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।
मंदिर समिति के सदस्य मनोज पंसारी ने बताया- चोर दोनों मंदिरों से करीब 20 से ज्यादा चांदी के छत्र चुरा ले गए। चोरी किए गए छत्रों की कीमत 5-6 लाख रुपए बताई जा रही है।
CCTV में 2 नकाबपोश चोर आए नजर
मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों को खंगालने पर पुलिस को फुटेज में 2 नकाबपोश चोर नजर आए। दोनों चोरों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। CCTV में चोर रात 1:19 बजे मंदिर में घुसे और चोरी करके 19 मिनट बाद निकल गए। स्थानीय लोगों ने कहा- पुलिस की गश्त कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज में दिखे चोरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना की CCTV फुटेज…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225396


