[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर की देवता ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर:विधायक ने की जनसुनवाई, दो पट्टे वितरित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर की देवता ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर:विधायक ने की जनसुनवाई, दो पट्टे वितरित किए

जसरापुर की देवता ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर:विधायक ने की जनसुनवाई, दो पट्टे वितरित किए

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की देवता ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रशासक रघुवीर सिंह की अध्यक्षता तथा विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत एवं नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सुनील चौहान ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

आबादी विस्तार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिविर के दौरान प्रशासक रघुवीर सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर देवता राजस्व गांव की मुख्य आबादी से जुड़े खसरा नंबर 863 तथा उससे सटे खसरा नंबर 915/863 गैर मुमकिन पहाड़ क्षेत्र को आबादी विस्तार में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त क्षेत्र में करीब 250 परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से निवास कर रहे हैं और लंबे समय से आबादी विस्तार में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ग्राम सेवा समिति देवता की ओर से भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी भेजा गया।

विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं

शिविर प्रभारी महेंद्र कुमावत ने बताया कि पंचायत राज विभाग की ओर से दो ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए। राजस्व विभाग ने एक खाता विभाजन प्रकरण का निस्तारण किया। चिकित्सा विभाग ने 278 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने शिविर में उपलब्ध कराई गई सेवाओं की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी पहल बताया।

Related Articles