[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का भूमि पूजन:5 करोड़ की लागत से बनेगा, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का भूमि पूजन:5 करोड़ की लागत से बनेगा, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन का भूमि पूजन:5 करोड़ की लागत से बनेगा, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ नगरपालिका के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने भूमि पूजन कर करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक भवन की आधारशिला रखी। भवन निर्माण की स्वीकृति पहले ही प्राप्त हो चुकी है। नए भवन के बनने से नगरपालिका की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विकास को नई दिशा देगा नया भवन

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि नया नगरपालिका भवन रतनगढ़ के विकास को नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन नगर की बढ़ती प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ नागरिकों को सुगम और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पारदर्शिता और दक्षता को मिलेगा बढ़ावा

महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है तथा आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन नगरपालिका के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जनसुविधाओं के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आमजन के सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. सहदेव चारण, जेईएन अंकित कुशवाहा, भूमि शाखा प्रभारी संजय बारी, भाजपा नेता अर्जुनसिंह फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, सुशील इंदौरिया, श्योपाल मेघवाल, प्रवीण शर्मा, रामकिशन गौरीसरिया, सज्जन सिंह, सुनील कम्मा, आदिल खान, करणी सिंह राजियासर, याकूब गौरी, बालमुकुंद और बलवीर स्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles