[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत की कार्रवाई

अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत की कार्रवाई

चूरू : चूरू में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत तारानगर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव पण्डरेउ टिब्बा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई।

पुलिस ने तत्काल अवैध हथियार जब्त कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई के साथ एएसआई रोहिताश कुमार, हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल थे। थानाधिकारी बिश्नोई ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles