[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में चूड़ी मियां में श्मशान भूमि पर श्रमदान:ग्रामीणों ने की साफ-सफाई, तारबंदी; हजारों पौधे लगाने की तैयारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में चूड़ी मियां में श्मशान भूमि पर श्रमदान:ग्रामीणों ने की साफ-सफाई, तारबंदी; हजारों पौधे लगाने की तैयारी

लक्ष्मणगढ़ में चूड़ी मियां में श्मशान भूमि पर श्रमदान:ग्रामीणों ने की साफ-सफाई, तारबंदी; हजारों पौधे लगाने की तैयारी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के चूड़ी मियां गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने श्मशान भूमि में श्रमदान किया। इस दौरान साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य किया गया। श्री श्याम बाबा मंदिर के महंत गणेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर मोक्ष धाम को व्यवस्थित किया।

श्मशान भूमि के चारों ओर की गई तारबंदी

ग्रामीण राजेंद्र भड़िया और भरत सिंह सरावग ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए श्मशान भूमि के चारों ओर तारबंदी की गई है। आगामी बारिश में यहां हजारों पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और मोक्ष धाम में आने वाले लोगों को छायादार स्थान मिल सकेगा। श्रमदान में नरेन्द्र भड़िया, नरेन्द्र सरावग, श्रीराम मास्टर, नेमी भींचर, राधेश्याम जांगिड़ सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles