[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में डॉक्टरों का तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार:सीकर में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में 8 मई तक प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

रींगस में डॉक्टरों का तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार:सीकर में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में 8 मई तक प्रदर्शन

रींगस में डॉक्टरों का तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार:सीकर में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में 8 मई तक प्रदर्शन

रींगस : रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। यह विरोध प्रदर्शन सीकर में दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं।

डॉक्टरों ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सीकर में हुई गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों ने लगातार तीसरे दिन भी दो घंटे तक कार्यों का बहिष्कार किया।

यह कार्य बहिष्कार 8 मई तक जारी रहेगा। 9 मई को आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. इंद्र राम रणवा, डॉ. सुखदेव महला, डॉ. रमेश यादव, डॉ. झाबर मल यादव, डॉ. प्रकाश धायल, डॉ. मनीष मीणा, डॉ. सुनील गढ़वाल, डॉ. योगेंद्र और डॉ. राजकुमार जाट सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।

Related Articles