सिवानी स्टेशन मास्टर पर हमला, 3 सप्ताह बाद निधन:रेलवे कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन
सिवानी स्टेशन मास्टर पर हमला, 3 सप्ताह बाद निधन:रेलवे कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन
सादुलपुर : उत्तर पश्चिमी रेलवे के सिवानी जंक्शन के स्टेशन मास्टर रामरतन यादव को बुधवार शाम श्रद्धांजलि दी गई। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी मौत के विरोध में प्रदर्शन भी किया। यादव पर 11 अप्रैल को हमला हुआ था, जिसके बाद तीन सप्ताह तक चले उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सादुलपुर के स्टेशन एसएस मास्टर सुरेश भाकर और यूनियन के कुलवंत स्वामी ने बताया कि सिवानी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रामरतन यादव पर 11 अप्रैल को चार-पांच अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब तीन सप्ताह तक उपचार के बाद उनका निधन हो गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने रामरतन यादव के हत्यारों को फांसी देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेल प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाएं तथा अन्य आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
इस मौके पर यातायात निरीक्षक बालकिशन सोनी, एसएस धर्मेंद्र कुमार, सहायक एसएस मांगेराम, जीतू सिंह, सुरेश मीणा हडियाल, रणकौशल नरवासी, ओमप्रकाश हरपालु, विक्रम सिंह सिद्धमुख, एडीईएन महेश चंद्र, आईओडब्ल्यू हेमंत मीणा, सीबीएस धर्मेंद्र सोनी, एसएसई लेखराज मीणा, महिला कार्मिक श्रीमती पूनम ओला और अनिता वर्मा सहित कई अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142273


