सरदारशहर की देराजसर में मुख्य सड़क पर जलभराव:राहगीर और ग्रामीण हो रहे परेशान, पंचायत पर अनदेखी का आरोप
सरदारशहर की देराजसर में मुख्य सड़क पर जलभराव:राहगीर और ग्रामीण हो रहे परेशान, पंचायत पर अनदेखी का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड की ग्राम पंचायत देराजसर में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने समाधान के दावे किए थे, लेकिन अब तक कोई स्थायी हल नहीं निकला है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
आवागमन हो रहा बाधित
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश न होने पर भी गांव की मुख्य चौपाल और सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहता है। इससे आवागमन में बाधा आती है। जलभराव के कारण बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
इनका ये कहना
ग्राम पंचायत की प्रशासक ज्याना देवी स्वामी ने इस संबंध में बताया कि पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं और कुछ कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्य सड़क का स्तर नीचे होने के कारण पानी जमा रहता है, फिर भी समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान कर गांववासियों को राहत दिलाने की मांग दोहराई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142273


