कातर छोटी में कुश्ती दंगल:पहलवानों ने दिखाएं दांव पेंच, नशा मुक्ति का संदेश
कातर छोटी में कुश्ती दंगल:पहलवानों ने दिखाएं दांव पेंच, नशा मुक्ति का संदेश
कातर छोटी : कातर छोटी में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान और अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ-साथ स्थानीय युवा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
यह आयोजन ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान के तहत किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था। खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी से इस सामाजिक संदेश को मजबूती दी।
इस कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम के युवा साथियों और प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गांव के पूर्व सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में कुश्ती के प्रति काफी उत्साह और क्रेज देखने को मिला, जिससे खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142273


