दो गांवों में तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी:चुड़ीना, शिवपुरा में वारदात, जेईएन ने दर्ज कराया मामला
दो गांवों में तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी:चुड़ीना, शिवपुरा में वारदात, जेईएन ने दर्ज कराया मामला
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में लगातार हो रही ट्रांसफॉर्मर की चोरी से का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में डिस्कॉम के जेईएन विनय कुमार ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सीमावर्ती गांव चुड़ीना में 16 केवी के दो, शिवपुरा गांव से 16 केवी ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिसे बीती रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस दौरान चोर दूसरे ट्रांसफॉर्मर उतारने लगे तो ग्रामीणों की जाग होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए।
चोरों की ओर से उतारे गए ट्रांसफॉर्मर में पीतल के उपकरण और तेल को निकाल कर ले गए। खाली खोखे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। डिस्कॉम के अनुसार चोरों द्वारा दी गई वारदात के दौरान करीब तीन लाख रुपए के ट्रांसफॉर्मर चोरी किए गए हैं। पिछले तीन माह में करीब 30 से अधिक ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से डिस्कॉम को भी राजस्व का नुक़सान उठाना पड़ रहा है। जिसकी संबंधित थानों में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि जेईएन विनय कुमार की ओर से ट्रांसफॉर्मर चोरी होने की रिपोर्ट दी गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094879


