अख्तर खान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
अख्तर खान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अख्तर खान को पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद चूरू जिले, विशेषकर चूरू तहसील के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अख्तर खान लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उनका मानना है कि अख्तर खान की नियुक्ति से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच और बढ़ेगी।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190986

