परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के चालान
परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के चालान
सीकर : परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग ने गुरुवार को संयुक्त विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान बनाए गए, जबकि कई वाहनों को जब्त किया गया।
कार्रवाई के तहत मॉडिफाइड वाहन, प्रेशर हॉर्न लगे वाहन, बिना फिटनेस संचालित वाहन, ओवरलोड वाहन तथा बकाया कर वाले वाहनों की जांच की गई। सुबह सदर थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और दो बसों को जब्त किया।
शाम को नानी सर्किल पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214799


