पेयजल संकट को लेकर माकपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
पेयजल संकट को लेकर माकपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
मलसीसर : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गोखरी और भूदा का बास ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
माकपा तहसील सचिव महिपाल पुनिया ने बताया कि दोनों पंचायतों के गांवों में पिछले दो माह से बुगी-राजगढ़ पाइपलाइन से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का भूजल अत्यधिक खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को निजी पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि निजी टैंकरों से पानी मंगवाने पर ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिसे वहन करना अधिकांश परिवारों के लिए कठिन है। माकपा ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से जलापूर्ति सुचारू करने और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गोखरी और भूदा का बास पंचायतों के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सभा तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा, हरिसिंह महला, अरविंद गढ़वाल, करणीराम रेपसवाल, इकबाल खान, दीपक सामरिया, नयूम, शुभकरण, भगवान सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190986

