पेंचक सिलाट जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 जून को, राज्य प्रतियोगिता के लिए चुनी जाएगी टीम
पेंचक सिलाट जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 जून को, राज्य प्रतियोगिता के लिए चुनी जाएगी टीम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आगामी पेंचक सिलाट राज्य चैंपियनशिप में भाग लेने वाली चूरू जिला टीम के चयन के लिए 4वां जिला स्तरीय चयन ट्रायल रविवार, 7 जून को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे ब्लैक नाइट मार्श एकेडमी, क्लासिक जिम के पास, चूरू में होगा। मुख्य कोच नरपत सिंह दुधवाखरा एवं कोच चरण सिंह (योगी) ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चूरू जिला टीम का गठन किया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज एवं खेल किट साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोचों ने कहा कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना चयन ट्रायल का मुख्य उद्देश्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2191233


