[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रसूताओं को न्यूट्रीशन किट और बधाई संदेश दिए:विधायक और कलेक्टर ने बेटियों के प्रति सोच बदलने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रसूताओं को न्यूट्रीशन किट और बधाई संदेश दिए:विधायक और कलेक्टर ने बेटियों के प्रति सोच बदलने पर दिया जोर

प्रसूताओं को न्यूट्रीशन किट और बधाई संदेश दिए:विधायक और कलेक्टर ने बेटियों के प्रति सोच बदलने पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महिला अधिकारिता विभाग ने गुरुवार शाम गवर्मेंनट डीबी अस्पताल में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाडो अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण और जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने नवजात बच्चियों की माताओं को न्यूट्रीशन किट और बधाई संदेश दिए।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि एक समय था, जब बेटियों के जन्म को लेकर समाज में संकीर्ण सोच और भेदभाव व्याप्त था, जो चिंता का विषय था। उन्होंने जोर दिया कि आज परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। सरकार महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन देकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।

सहारण ने आगे कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना जैसी पहलें बेटियों के प्रति सम्मान और समानता की भावना को मजबूत बना रही हैं।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना भी है। जिला प्रशासन द्वारा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एसीईओ भागचंद खारिया, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, रघुनाथ खेमका और डॉ. अहसान गौरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

Related Articles