[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेफरागुवार में बिजली विभाग का मरम्मत कार्य:जर्जर केबल और पोल सुधारे, आमजन को निर्बाध आपूर्ति होगी सुनिश्चित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

सेफरागुवार में बिजली विभाग का मरम्मत कार्य:जर्जर केबल और पोल सुधारे, आमजन को निर्बाध आपूर्ति होगी सुनिश्चित

सेफरागुवार में बिजली विभाग का मरम्मत कार्य:जर्जर केबल और पोल सुधारे, आमजन को निर्बाध आपूर्ति होगी सुनिश्चित

बबाई : बबाई उपतहसील के सेफरागुवार स्थित वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला खटीकान में बिजली की अव्यवस्थाओं को लेकर आमजन की शिकायत के बाद बिजली विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। विभाग के सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एक टीम को सेफरागुवार भेजा गया।

टीम ने मोहल्ला खटीकान के निवासियों की उपस्थिति में सभी विद्युत लाइनों, विद्युत पोलों और ट्रांसफार्मरों की जर्जर केबिल को ठीक किया। इसके अलावा विद्युत पोलों और ट्रांसफार्मरों के पास से पेड़ों की टहनियां भी हटाई गईं। इन सभी सुधार कार्यों के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।

Related Articles