[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने चूरू जिले का किया वार्षिक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने चूरू जिले का किया वार्षिक निरीक्षण

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने चूरू जिले का किया वार्षिक निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने चूरू जिले का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रतनगढ़ वृत्त कार्यालय एवं पुलिस थाना रतनगढ़ का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय चूरू पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। अगले दिन रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का परिचय प्राप्त किया तथा अनुशासन एवं कार्यकुशलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, स्टोर, परिवहन शाखा, मैस एवं लेखा अनुभाग का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई। बैठक में संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी बढ़ाने, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट एवं मादक पदार्थों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त महानिदेशक ने गैंगस्टर गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध अधिकाधिक सूचना संकलन एवं कठोर कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

Related Articles