[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संयुक्त निदेशक डॉ. यदूराज सिंह ने किया बीडीके अस्पताल का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संयुक्त निदेशक डॉ. यदूराज सिंह ने किया बीडीके अस्पताल का निरीक्षण

संयुक्त निदेशक डॉ. यदूराज सिंह ने किया बीडीके अस्पताल का निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : संभागीय संयुक्त निदेशक डॉ. यदूराज सिंह ने जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एमसीएच विंग, रामाश्रय वार्ड तथा लू-तापघात वार्ड की व्यवस्थाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने अस्पताल में प्रतिदिन 2500 से 3000 मरीजों की ओपीडी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संकेत बताया। उन्होंने प्रसूताओं से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, ब्लड बैंक, प्लेटलेट्स तथा नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू जैसी सुविधाओं पर संतोष जताया।

संयुक्त निदेशक ने लू-तापघात वार्ड का अवलोकन करते हुए आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि अस्पताल में नियमित मॉक ड्रिल एवं जागरूकता गतिविधियों के कारण पिछले पांच वर्षों में जिले में लू-तापघात से कोई मृत्यु दर्ज नहीं हुई है।

निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।

डॉ. सिंह ने अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से लगाए गए 21 जंबो कूलरों को रोगियों की सेवा के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू, आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा सहित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles