रींगस में श्याम श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी:एनएच-52 पर आरएमएच अस्पताल के पास हादसा, चार लोग गंभीर घायल
रींगस में श्याम श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी:एनएच-52 पर आरएमएच अस्पताल के पास हादसा, चार लोग गंभीर घायल
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-52 पर आरएचएम अस्पताल के पास गुरुवार शाम को क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार नौ लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भैरूजी मोड़, आरएमएच हॉस्पिटल के पास हुई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए आरएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, क्रूजर गाड़ी जयपुर से खाटूश्यामजी जा रही थी। एनएच-52 पर बने एक कट पर अचानक पानी का टैंकर सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महाराष्ट्र निवासी भगवान पुत्र जीभाऊ हाडा, समाधान पुत्र बबन, शरद पुत्र शिवाजी और सोपान पुत्र संजय हाडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनका कस्बे के आरएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों के बयान भी दर्ज किए हैं। दुर्घटना में क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214717


