[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए दिए ‘स्मार्टटिप्स’:झुंझुनूं पुलिस ने ‘गुड टच-बैड टच’ के साथ नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए दिए ‘स्मार्टटिप्स’:झुंझुनूं पुलिस ने ‘गुड टच-बैड टच’ के साथ नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

युवाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए दिए 'स्मार्टटिप्स':झुंझुनूं पुलिस ने 'गुड टच-बैड टच' के साथ नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

झुंझुनूं : डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करने, आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने बुधवार को एक खास पहल की है। स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप-निरीक्षक रामनिवास और उनके साथी पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।

युवाओं को दिए ‘स्मार्ट टिप्स’

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। पुलिस ने छात्रों को समझाया कि डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया- सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स के लिए हमेशा कड़े और अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें, मोबाइल या ईमेल पर आने वाले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी, तस्वीरें और बैंक डिटेल्स किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और साथ ही रेलवे स्टेशन या अन्य सार्वजनिक जगहों पर मिलने वाले मुफ्त वाई-फाई के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इससे डेटा चोरी होने का खतरा रहता है।

शिकायत दर्ज कराएं

पुलिस ने बताया- यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते उनके पैसे ब्लॉक किए जा सकें।

 

‘गुड टच-बैड टच’ की दी जानकारी

​कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी विस्तार से चर्चा की। ‘अभियान उमंग’ के तहत बच्चों को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। ​इसके साथ ही, छोटे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें ‘गुड टच और बेड टच’ के बीच का अंतर बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया, ताकि बच्चे किसी भी गलत हरकत को पहचान सकें और अपने माता-पिता या पुलिस को बता सकें। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए लोगों को टॉल फ्री डायल नंबर 112 और ‘राजकॉप सिटिजन ऐप’ का उपयोग करने की जानकारी दी गई।

नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया

​बढ़ते सड़क हादसों और युवाओं में फैलती नशे की लत पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे की बढ़ती प्रवृत्तियों से दूर रहें और अपने जीवन को बेहतर बनाने में अपनी ऊर्जा लगाएं। इसके साथ ही, देश में लागू हुए नवीन कानूनों के बारे में भी आम जनता को जागरूक किया गया ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें।

Related Articles