[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समय पर नहीं खुल रहा जनता क्लिनिक, मरीज परेशान, बुजुर्ग और महिलाओं को हो रही दिक्कत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

समय पर नहीं खुल रहा जनता क्लिनिक, मरीज परेशान, बुजुर्ग और महिलाओं को हो रही दिक्कत

समय पर नहीं खुल रहा जनता क्लिनिक, मरीज परेशान, बुजुर्ग और महिलाओं को हो रही दिक्कत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : पुराने वार्ड नंबर 22 स्थित गोविंदराम राठी की हवेली (राठी भवन) के पास दड़ीबा क्षेत्र में संचालित राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) के समय पर नहीं खुलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर नाराजगी बढ़ रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार की ओर से शुरू किए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य लोगों को घर के पास प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां निर्धारित समय पर क्लिनिक नहीं खुलने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

लोगों के अनुसार जनता क्लिनिक का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद कई बार समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती और मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। दूर से आने वाले मरीजों को इंतजार के बाद निराश होकर वापस जाना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जनता क्लिनिक का संचालन तय समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles