महाराणा प्रताप जयंती पर विचार गोष्ठी, हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे होने पर हुआ मंथन
महाराणा प्रताप जयंती पर विचार गोष्ठी, हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे होने पर हुआ मंथन
सीकर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सीकर के तत्वावधान में बलराम नगर स्थित भारतीय पुस्तकालय में महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा परिषद गीत के साथ हुआ। गोष्ठी में साहित्यकारों और वक्ताओं ने हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हल्दीघाटी युद्ध में आदिवासी भील समाज के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सहयोग और समर्पण का स्मरण किया गया।
परिषद के संभाग संयोजक सज्जन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की एकता, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि, सीताराम, मुनेश कुमार, नरेश कुमार, सांवरमल एवं संजय शर्मा ‘तरुण’ सहित कई साहित्यकार और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215004


