जसवंतगढ़ को सुजानगढ़ परिधि क्षेत्र में शामिल करने के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात
जसवंतगढ़ को सुजानगढ़ परिधि क्षेत्र में शामिल करने के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
जसवंतगढ़ : ग्राम पंचायत क्षेत्र को सुजानगढ़ नगर परिषद की परिधि में शामिल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में जसवंतगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जयपुर स्थित कृषि भवन में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री C. R. Chaudhary से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में पवन कुमार भंडारी, संपत बोचीवाल, विकास जयपुरिया एवं वासुदेव लोहिया शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जसवंतगढ़ को सुजानगढ़ नगर परिषद की परिधि में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं एवं स्थानीय जनभावनाओं से अवगत कराया। इस दौरान चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर चर्चा की तथा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस प्रकरण की निगरानी करेंगे।
उन्होंने कहा कि अलग जिला, अलग संभाग एवं अलग तहसील से जुड़े क्षेत्र का इस प्रकार का विलय उचित नहीं है तथा वे ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जसवंतगढ़ की ग्रामीण पहचान एवं प्रशासनिक व्यवस्था को यथावत बनाए रखने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214958


