खेतड़ी नगरपालिका ने मानसून के लिए की तैयारी:जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई, ईओ ने किया निरीक्षण
खेतड़ी नगरपालिका ने मानसून के लिए की तैयारी:जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई, ईओ ने किया निरीक्षण
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका ने आगामी मानसून के मद्देनजर कस्बे में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर क्षेत्र के प्रमुख नालों और नालियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ईओ और एसआई ने व्यवस्थाओं का जयाजा लिया
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर और एसआई सुनील सैनी ने सफाई अभियान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और जल निकासी से संबंधित संभावित समस्याओं की जानकारी भी ली।
जल भराव की स्थिति को देखा
नालों की साफ सफाई होगी पूरी
उन्होंने कहा कि नगरपालिका का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बारिश के समय सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में पानी जमा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, एसआई सुनील सैनी ने बताया कि सफाई अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी।
जलभराव से मिलेगी राहत
नगरपालिका की इस पहल से शहरवासियों को आगामी बरसात में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, नगरपालिका ने निराश्रित पशुओं को नंदीशाला भेजने का अभियान भी चलाया है, जिसके तहत हिंसक पशुओं को शहर से दूर किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215086

