RPF हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कौशिक का निधन:विधायक सुभाष मील ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी, एक साल से बीमार थे
RPF हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कौशिक का निधन:विधायक सुभाष मील ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी, एक साल से बीमार थे
खंडेला : फुलेरा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कौशिक (55) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे खंडेला इलाके के नीमकी गांव के निवासी थे और पिछले लगभग एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
बुधवार को उनके पैतृक गांव नीमकी में अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेन्द्र कौशिक अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे ललित ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। खंडेला विधायक सुभाष मील ने भी पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। फुलेरा RPF की ओर से सीआई सुरेश कुमार मीणा, हेड कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल राजेन्द्र और सुभाष भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे और अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।
ग्रामीणों ने धर्मेन्द्र कौशिक को कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214812


