अक्षय लाल सैनी सेना में लेफ्टिनेंट बने:ग्रामीणों ने सम्मान किया, सरपंच बोले- क्षेत्र का नाम रोशन किया
अक्षय लाल सैनी सेना में लेफ्टिनेंट बने:ग्रामीणों ने सम्मान किया, सरपंच बोले- क्षेत्र का नाम रोशन किया
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के बाग की ढाणी के अक्षय लाल सैनी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। सरपंच विकास सैनी ने बताया कि अक्षय लाल ने सिपाही से लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके घर लौटने पर युवाओं ने बुहाना मोड़ से गांव तक डीजे के साथ एक रैली निकाली। सरपंच विकास सैनी ने बताया- गांव की मिट्टी में देश सेवा का जज्बा रचा-बसा है। चयनित युवाओं ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता में गांव के पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ये पूर्व सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद भी युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। वे नियमित रूप से खेल मैदान में युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं और उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि गांव के युवा लगातार भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच सविता देवी, श्रवण कुमार, विकास कुमार सैनी, जीवनराम, नागरमल सैनी, महावीरप्रसाद, दिलीप सैनी, जगदीश सैनी, महेश यादव, प्रमोद, ललित, जयसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214822
