सरदारशहर के मुख्य रास्ते पर पानी भरा:कई बाइक सवार हो चुके हैं चोटिल, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
सरदारशहर के मुख्य रास्ते पर पानी भरा:कई बाइक सवार हो चुके हैं चोटिल, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
सरदारशहर : सरदारशहर के बाबेल पर्यावरण चौक से राम मंदिर रोड स्थित सोमनाथ जी मंदिर के पास मुख्य सड़क मार्ग पर पिछले कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर लगातार जलभराव से वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जलभराव की स्थिति से बन रहा हादसे का खतरा
स्थानीय लोगों ने बताया-सड़क पर जमा पानी के कारण कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। जलभराव के चलते सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
हजारों की संख्या में रास्ते से गुजरते हैं लोग
पानी और कीचड़ से आवाजाही हो रही प्रभावित
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
नगर परिषद से जल्द समाधान की मांग
शहीद भगत सिंह क्रांति मंच के संरक्षक रविंद्र पूनियां ने कहा कि शहर के इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर लंबे समय से जलभराव बने रहना चिंता का विषय है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214822
