[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसून पूर्व तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानसून पूर्व तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मानसून पूर्व तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मानसून से पहले शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी तथा एलएंडटी के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या पर स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर एलएंडटी को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा मानसून से पूर्व अतिरिक्त सफाई दल लगाने के निर्देश दिए गए। कॉलोनी के पार्कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए हाउसिंग बोर्ड को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजने को कहा गया।

पुलिस लाइन आरओबी निर्माण स्थल पर सीवर लाइन के मैनहोल संबंधी तकनीकी खामियां मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं हवाई पट्टी चौराहे पर लंबित रोड क्रॉसिंग कार्य शीघ्र पूरा करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने को कहा गया।

मंडावा रोड स्थित गणपति नगर मार्ग सहित शहर की विभिन्न प्रमुख सड़कों पर मानसून पूर्व पेचवर्क और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तकनीकी एवं सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने तथा एलएंडटी को 30 जून तक पूरे सीवरेज नेटवर्क की सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

Related Articles