स्वामी 5 जून को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में होंगे सम्मानित
स्वामी 5 जून को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में होंगे सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के ढाढ़र निवासी भौतिक विज्ञान के व्याख्याता रोहिताश स्वामी को राज्य स्तरीय गुरुवालय शिक्षक संगठन की ओर से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जोधपुर में 5 जून को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले व्याख्याताओं को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवालय संस्था की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान एवं उपलब्धियों के आधार पर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वामी अजमेर, जयपुर, बीकानेर, चूरू जिलों में 9 वर्षों से अध्यापन क्षेत्र मे सक्रिय व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। तथा अपने यूट्यूब चैनल रोहित स्वामी लेक्चर्स पर भी बच्चों का शिक्षा में योगदान देते हैं। स्वामी ने इस बार विज्ञान विषय में 100/100 अंक देने और शिक्षा व शिक्षण सामग्री देने में अग्रणी भूमिका निभाने को मद्देनजर रखते हुए स्वामी जी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2191105


