[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान पर चर्चा

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान पर चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया, जिला चूरू की बैठक वार्ड संख्या 22 स्थित सैनी धर्मशाला परिसर में सांवरमल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राधेश्याम स्वामी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को सभी जाति एवं धर्म के गरीब वर्गों पर समान रूप से लागू करने की मांग उठाई। साथ ही संगठन की विभिन्न मांगों और सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 96वीं जयंती के अवसर पर 24 जून को घर-घर दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को स्मरण करने तथा 25 जून को आयोजित विचार गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी दिनों में मोहल्ला एवं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चंद्रमोहन सैनी ने किया।

Related Articles