[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीमद भागवत कथा महोत्सव कथा के दूसरे दिन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीमद भागवत कथा महोत्सव कथा के दूसरे दिन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीमद भागवत कथा महोत्सव कथा के दूसरे दिन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय श्रीराम मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास हरीश ठाकुर महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से महाभारत और भागवत के प्रसंगों का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कथा के दौरान माता कुंती द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से विपत्तियां मांगने के प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि विपत्तियां मनुष्य को ईश्वर के और निकट ले जाती हैं। इस मर्मस्पर्शी प्रसंग को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शरशैया पर विराजमान पितामह भीष्म द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति और उनके मोक्ष प्राप्ति के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।

कथा में शुकदेव महाराज के आगमन का वर्णन होते ही पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” और “शुकदेव जी महाराज की जय” के जयघोषों से गूंज उठा। भजनों की प्रस्तुति पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु कथा के बीच प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पुरुष और महिलाएं भजनों की धुन पर झूम उठे तथा भगवान की भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। भव्य रूप से सजे कथा पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

9 जून तक चलेगा कथा महोत्सव आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव 9 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles