[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा में जंगली जानवरों का आतंक, 20 भेड़-बकरियां बनीं शिकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा में जंगली जानवरों का आतंक, 20 भेड़-बकरियां बनीं शिकार

किशोरपुरा में जंगली जानवरों का आतंक, 20 भेड़-बकरियां बनीं शिकार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा गांव की ढाणी भारमवाला में गुरुवार रात जंगली जानवरों के हमले में एक पशुपालक की करीब 20 भेड़-बकरियां शिकार हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

जानकारी के अनुसार गरीब पशुपालक दलीप उर्फ पांडू सैनी के खेत में बंधी भेड़-बकरियों पर रात में जंगली जानवर ने हमला कर दिया। मौके पर 10 भेड़ों और 2 बकरियों के अवशेष मिले, जबकि एक भेड़ गंभीर घायल अवस्था में मिली। आठ पशु लापता बताए गए हैं। पशुपालक ने बताया कि उसने हाल ही में रोजी-रोटी के लिए ये पशु खरीदे थे।

सूचना मिलने पर वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया तथा अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त की।

समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

ग्रामीणों ने मृत पशुओं के अवशेष उपखंड कार्यालय ले जाने की चेतावनी दी, लेकिन वन विभाग के रेंजर धर्मवीर सिंह द्वारा मुआवजा दिलाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मृत पशुओं को दफनाया गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles