सालासर धाम पहुंचे देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, बालाजी के किए दर्शन
सालासर धाम पहुंचे देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, बालाजी के किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सालासर : राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
सालासर आगमन पर श्री हनुमान सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें बालाजी महाराज का दुपट्टा एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समिति सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2190976

