जागो नगर परिषद चूरू जागो! जिला स्टेडियम के पीछे मुख्य रास्ते का बुरा हाल
गंदगी के ढेर, जलभराव और दुर्गंध से परेशान कॉलोनीवासी, प्रशासन से समाधान की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 4 स्थित जिला स्टेडियम और कृषि उपज मंडी के पीछे से गुजरने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से क्षेत्रवासी परेशान हैं। मार्ग पर जगह-जगह गंदगी के ढेर, जलभराव और दुर्गंध के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बालाजी कॉलोनी, तुगलक नगर, बादशाह कॉलोनी, अमन सिटी, गोरी कॉलोनी, सिकरिया कॉलोनी, मीणाओं की ढाणी और आपणो नगर सहित कई बस्तियों को जोड़ती है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से विभिन्न कॉलोनियों का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा हो जाता है। हाशमी मस्जिद के सामने पानी का बड़ा जमावड़ा बना रहता है, जिससे राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं गंदगी और दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट, कम वोल्टेज की समस्या और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। रात के समय कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वन विभाग की भूमि से सटे इस मार्ग पर आवारा और जंगली कुत्तों का भी आतंक बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते अक्सर नीलगाय और हिरणों के पीछे दौड़ते हैं तथा कई बार राहगीरों पर भी हमला कर चुके हैं।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद द्वारा समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, नियमित सफाई तथा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर आमजन को राहत दिलाने की अपील की है। साथ ही वन विभाग से भी क्षेत्र में हरित विकास और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2214807


