चिड़ावा वार्ड 45 में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास:150 घरों को फायदा, वार्डवासियों ने जलदाय मंत्री का आभार जताया
चिड़ावा वार्ड 45 में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास:150 घरों को फायदा, वार्डवासियों ने जलदाय मंत्री का आभार जताया
चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के वार्ड नंबर 45 में एक नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया गया है। ट्यूबवेल लगने से 150 से अधिक घरों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ समय पहले भाजपा युवा नेता सुरेश भूकर ने वार्डवासियों के साथ एक बैठक की थी। भूकर ने जल्द ही नए ट्यूबवेल के निर्माण का आश्वासन दिया था, और उनके निरंतर प्रयासों से अब यह कार्य शुरू हो गया है।
जलदाय मंत्री का आभार जताया
इस अवसर पर सुरेश भूकर ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे चिड़ावा में पानी की समस्या गंभीर है, जिसका मुख्य कारण पुरानी पाइपलाइन का सड़क स्तर से काफी नीचे होना है। भूकर ने जानकारी दी कि इस संबंध में जलदाय मंत्री से भी मुलाकात की गई है और जल्द ही पूरे शहर के लिए स्थायी समाधान की उम्मीद है। नए ट्यूबवेल के शिलान्यास पर वार्ड नंबर 45 के स्थानीय निवासियों ने सुरेश भूकर के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर राकेश भूकर, अरविंद डेला, शीशराम, दुलीचंद रणवा, सुरेंद्र बसेरा, मोहनलाल, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र पायल, अजब सिंह, रणधीर सिंह, सुरेश कुमार, नरेश सैनी, किशन सिंह, सुभाष मेघवाल, विजेंद्र झाझड़िया, संत किमार, सुनीता भूपेंद्र, शीला देवी और विक्रम सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214665


