ADM बोले- ‘बहानेबाजी नहीं, काम चाहिए’:सीवरेज और टूटी सड़कों का हाल देखने सड़कों पर उतरा प्रशासन, 20 दिनों में सुधार के निर्देश
ADM बोले- 'बहानेबाजी नहीं, काम चाहिए':सीवरेज और टूटी सड़कों का हाल देखने सड़कों पर उतरा प्रशासन, 20 दिनों में सुधार के निर्देश
झुंझुनूं : शहर में सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए जिला अतिरिक्त कलेक्टर (ADM) अजय आर्य के नेतृत्व में गुरुवार को अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद आयुक्त देवी लाल बोचलिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, RSRDC के अधिकारी, सीवरेज कंपनी (KE) के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे का लिया जायजा
प्रशासनिक टीम ने शहर के तमाम परेशानी वाली जगहों पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम ने न्यू हाउसिंग बोर्ड, पुलिस लाइन, हवाई पट्टी सर्कल, गणपति नगर, मंडावा रोड, मंडावा मोड़, आरआर (RR) हॉस्पिटल, चूरू बायपास, पीपली चौक, रानी सती मंदिर, ताल बाजार, जेके मोदी स्कूल, गुढ़ा मोड़, बाकरा मोड़ से होते हुए वापस नगर परिषद पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि किस तरह सीवरेज के कारण सड़कें धंसी हुई हैं, गड्ढे बने हुए हैं और धूल का गुबार उड़ रहा है। शहर के लिए सीवरेज और टूटी सड़कें इस समय सबसे बड़ी मुसीबत हैं। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है, आए दिन हादसे हो रहे हैं। आने वाले दिनों में मानसून का दौर शुरू होने वाला है। बारिश से पहले इन गड्ढों को नहीं भरा गया और सीवरेज लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया, तो पूरा शहर टापू बन जाएगा और स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं।
ADM ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मौके पर हालात देखकर संबंधित विभागों (PWD, नगर परिषद और सीवरेज कंपनी) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपस में तालमेल बिठाकर तुरंत सड़कों को पैचवर्क और मरम्मत का काम शुरू करें।
बारिश से पहले हालात सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) ने कहा- हमने पूरे शहर का दौरा किया है। जहां-जहां भी सीवरेज और सड़कों की समस्या है, उसे खुद देखा है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने मुझे भरोसा दिलाया है कि आने वाले 15 से 20 दिनों के भीतर और बारिश शुरू होने से पहले इन सभी खराब सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। दैनिक भास्कर में मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214724


